गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ठण्डी में गर्मी का अहसास दिला रहा फोटो,ग्राम पंचायत परसोहिया में मनरेगा के नाम पर किया जा रहा फर्जीवाड़ा

.सभी साइडों पर एक ही तरह का मिलता जुलता फोटो अपलोड कर भरा जा रहा फर्जी मास्टर रोल।

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहिया में मनरेगा योजना के नाम पर भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रो की मानें तो ॅवता ब्वकम रू 3151004072/प्ब्/958486255823686889 डेत छव. रू 6722, ॅवता छंउम रू शिवपुर में चौरसिया के खेत से मेन सड़क तक कुला खुदाई कार्य के नाम पर करीब 99 लोगों का मास्टर रोल भरा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रमेश गुप्ता, राजिंदर, साकिर अली, कांशी , रामअचल, राजाराम, अनीता, शुभावती, बजरंगी, संगीता, दुर्गावती, जगराम, मुन्नी, कुशलावती, पुनीता, विमला देवी आदि लोगों के नाम से मास्टर रोल भरा जा रहा है। लेकिन फोटो देर शाम तक अपलोड किया जाता है। जिसमें अधिकतर महिलाएं ही फोटो में दिखाई देती है। सभी साइडों पर अलग-अलग नामों से एक ही प्रकार का फोटो अपलोड कर बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उक्त ग्राम पंचायत में बीते काफी दिनों से फर्जी मास्टर रोल भरने का सिलसिला जारी है। और ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हुए हैं या फिर मिली भगत होने की आशंका जाहिर की जा रही है। उक्त सम्बन्ध में बीडीओ बढ़नी अनिशि मणि पाण्डेय के सीयूजी नम्बर 9454464746 पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नही हो पाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!