गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर : बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला हुई आयोजित,जिले भर के कार्यकर्ता सम्मिलित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बलरामपुर,तुलसीपुर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर सोमवार को बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला आयोजित हुई,जिसमें जिले भर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में बूथ पर आयोजित होने वाले क्रायक्रमों हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां बांटकर कार्य करना हैं, जिससे सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित हो सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में प्रशिक्षित भी किया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से बूथ स्तर तक लाभार्थियों से संपर्क करने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां विभाजित करनी हैं,जिससे सभी बूथ स्तर के कार्यक्रम सफल हो सकें। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अमित गुप्ता,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू,जिला महामंत्री भाजपा/कार्यक्रम संयोजक वरुण सिंह,जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम सह संयोजक आद्या सिंह,जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता,बिंदु विश्वकर्मा,रवि कुमार मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,दयाराम प्रजापति,जन्मेजय सिंह,राम करन मिश्रा,जिला मंत्री अवधेश तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस,जिला कार्यालय मंत्री शैलेंद्र सिंह,विधानसभा संयोजक शिव कुमार द्विवेदी,शिव प्रसाद यादव,सुधीर श्रीवास्तव,आईटी प्रमुख आलोक रंजन पांडे, तुहीन सिंह,जिला महामंत्री भाजयुमो अक्षय शुक्ला,विकास वर्मा एवं पूरे जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button