गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

थारू विकास केंद्र इमिलिया कोडर में मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पचपेड़वा। गुरुवार को दीनदयाल शोध संस्थान थारू विकास केंद्र इमिलिया कोडर बलरामपुर में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाँभर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी योगेश प्रताप सिंह तथा महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शुक्ल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा के डॉक्टर महेंद्र श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके किया, महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला तथा बताया की श्रद्धेय भारत रत्न नानाजी देशमुख ने पंडित दीनदयाल जी के विचारों तथा विकास की धारा को समाज के पिछड़े वर्ग तक पहुंचाने के लिए दीनदयाल शोध संस्थान की स्थापना 1968 में किया था,दीनदयाल शोध संस्थान नारी सशक्तिकरण तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों प्रशिक्षण चलाता रहता है अभी हाल ही में 3 महीना के लिए सिलाई प्रशिक्षण के 10 केंद्र चलाए गए थे जिसमें करीब 280 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और जिसमें सैकड़ो महिलाएं अपना-अपना रोजगार कर रही हैं। दीनदयाल शोध संस्थान ने थारू सांस्कृतिक और परंपरागत चीजों को संजोए रखने के लिए डलिया,मौनी,डोकवा, छतरी,चटाई आदि चीजों को बनाने का प्रशिक्षण 1 सितंबर 2025 से थारू जनजाति सांस्कृतिक संग्रहालय में प्रारंभ कर दिया है, जिस प्रशिक्षण को पाने के लिए विद्यालय की बालिकाएं तथा आसपास के गांवों की महिलाएं प्रतिदिन आती हैं। गांव में बनाए जाने वाले परंपरागत चीजों को भी संग्रहालय के माध्यम से बिक्री की जाएगी जिससे अनेकों महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा, जनजातीय साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत ग्रामोदय इंटर कॉलेज के 35 बालिकाओं को साइकिल प्राप्त हुआ जिससे बालिकाएं सुगमता पूर्वक विद्यालय आती हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा की दीनदयाल शोध संस्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर कार्य करता है जिसके कामों का लाभ गरीब परिवारों को रोजगार देने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिल रहा है। हम सभी संस्थान के कार्यों में पूरी तरह से सहयोग करेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा की पंडित जी की माता जी का निधन क्षयरोग के कारण हुआ था इस नाते क्षयरोग से बचने के लिए थारू जनजाति के सभी गांवों को जागरूक करेंगे तथा अगला स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2025 को नाना जी की जयंती के शुभ अवसर पर किया जाएगा। जयंती कार्यक्रम में महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज के शिक्षकबंधु,भगिनी तथा छात्र-छात्राओं ने हर्षाेल्लास के साथ प्रतिभाग किया तथा सभी ने पं दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!