गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

डुमरियागंज : कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 18 नवंबर को

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज। तथागत गौतम बुद्ध हिन्दी साहित्य परिषद डुमरियागंज के तत्वाधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 18 नवम्बर की शाम कन्या इन्टर कालेज डुमरियागंज के प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों की याद में एक शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन/मुशायरा होना सुनिश्चित हुया है। जिसमें देश के जाने माने कवि/शायर/कवयित्री/शायरात शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्ताफ जिया मालेगांव (महाराष्ट्रा), तरन्नुम कानपुरी, श्लेष गौतम प्रयागराज (इलाहाबाद), डॉ. ज्ञानेन्द्र द्विवेदी दीपक, जमाल अख्तर जैदपुरी, गुलेसबा फतेहपुरी, महेश प्रताप श्रीवास्तव, डा सत्यम बदा सत्यम गोरखपुर, सरफराज राही, नियाज कपिलवस्तुवी, पंकज सिद्धार्थ, डॉ. गोविन्द ओझा, सलोनी उपाध्याय आदि शिरकत करेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के कन्वीनर राम प्रकाश गौतम शाहपुरी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व के सुप्रसिद्ध शायर राही बस्तवी द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!