उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बजहा चेकपोस्ट के पोखरभिटवा गांव से 17 बोरी यूरिया पकड़कर भेजा कस्टम

चिल्हियां/सिद्वार्थनगर। विकास खण्ड बर्डपुर अन्तर्गत एसएसबी कैम्प बजहा के चेकपोस्ट पोखरभिटवा के अन्तर्गत पोखरभिटवा गांव से एसएसबी जवानों ने 17 बोरी यूरिया खाद पकड़ा है।मुखबिर से सूचना मिली कि पोखरभिटवा गांव के रास्ते यूरिया खाद नेपाल ले जा रहे हैं। बीओपी प्रभारी ने जवानों को उस गांव में लगाया। तस्कर खाद को एक घर में छुपा दिये। एसएसबी ने कोतवाली पुलिस, कृषि विभाग को सूचना देकर मौके पर बुला चिन्हित स्थान के मकान से 17 बोरी यूरिया बरामद किया गया। मकान मालिक अलाउद्दीन पुत्र हक़ीकुल्लाह निवासी पोखरभिटवा को गिरफ्त में लिया गया। तत्पश्चात विधिक कार्यवाही करते हुए कस्टम कार्यालय खुनुवां भेज दिया गया। सीजर में कोतवाली पुलिस नवीन सिंह, विकास सिंह, एसएसबी जवान शामिल रहे।




