गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यरामपुर

रामपुर : पुलिस से नाराज महिला ने खाया जहरीला पदार्थ हायर सेंटर रेफर

दैनिक बुद्ध का संदेश
रामपुर। पुलिस की कार्यशाली से नाराज पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की महिला की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। रामपुर में शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची एक पीड़ित महिला ने जहर खा लिया। जहर खाने से उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अस्पताल से महिला को मेरठ रेफर किया गया है। महिला ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठाया। मामला स्वार थाना क्षेत्र के गांव फाजलपुर में कुछ दिन पहले ओमप्रकाश की पुत्री के यहां संतान हुई थी। संतान होने की खुशी में गांव में ओमप्रकाश द्वारा डीजे बजाया गया। डीजे बजने के दौरान दो पक्ष आपस में लड़ गए। इसमें दोनों पक्ष घायल भी हुए।

विवाद यहीं नहीं थमा। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद के चलते पथराव किया गया। इसमें एक पक्ष घायल हो गया। पुलिस ने पथराव करने वाले दूसरे पक्ष के लोगों को जेल भेज दिया। इसमें बंटी पुत्र ख्याली राम को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया था। इससे नाराज होकर नेहा ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। लेकिन महिला पुलिस कार्यवाही से नाराज थी। इसी के चलते शुक्रवार को नेहा ने एसपी ऑफिस में कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। एसपी विद्यासागर मिश्र द्वारा बताया गया एक महिला अपनी फरियाद लेकर कार्यालय में आई थी जिनकी अचानक तबीयत खराब हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button