गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शमशाद आलम 312 विधानसभा मेहदावल क्षेत्र का किया दौरा

मेंहदावल/संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव आगामी 2027 में होनी है लेकिन समाजवादी पार्टी के दावेदारों के द्वारा विधानसभा में ताल ठोक रहे है। दावेदार प्रत्याशी अभी से मतदाताओ से जनसंपर्क कर रहा है औऱ समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की आमजन से अपील भी कर रहे है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी इकाई के राष्ट्रीय सचिव शमशद आलम ने किया जनसंपर्क बताते चलें कि शनिवार को मेंहदावल नगर के अनेको जगहों पर सपा नेता व भावी प्रत्याशी शमशाद आलम द्वारा रोडवेज, ठाकुर द्वारा, तहसील क्षेत्र के अनेको जगहों पर जाकर लोगो से जन संपर्क किया गया और समाजवादी पार्टी के नीतिओ को बताया गया। इस दौरान जनसंपर्क करते हुए सपा नेता ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार से किसान, गरीब, पिछड़ा, दलित, व्यापारी आदि सभी वर्गों के लोग त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार मूक बनी हुई है। इस सरकार में पुलिस व प्रशासन में भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। जबकि पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार में हर वर्ग के विकास की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश के हर कोने का विकास किया जा रहा था। रोजगार, निवेश के साथ ही सड़को का संजाल बिछाया जा रहा था। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार से आमजन का कोई सरोकार नही है केवल अपने पूंजीपति वर्ग के विकास के लिए कृत संकल्प है। इस तरह से तमाम बातों को कहते हुए जनसंपर्क किया गया। साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा नेता ने तैयारी आरम्भ कर दी है। इस जनसम्पर्क के दौरान अधिवक्ता राधेश्याम निषाद, सर्वजीत निषाद, सभासद समीर आलम, सत्यपाल यादव शक्ती, राहुल यादव, नमन यादव, प्रधान अशोक यादव, आरिफ अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!