गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

विदाई जीवन की एक सतत प्रक्रिया है

कुशीनगर/बोदरवार। स्थानीय बाजार में स्थित अल्फा कोचिंग सेंटर में अध्यनरत दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा पूर्व प्रवक्ता रामनरेश गुप्त ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर समारोह का सुभारम्भ किया । इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की । छात्राओं ने अतिथि देवों भवरू गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया । प्रस्तुत लोकगीत लोक नृत्य संभाषण अति प्रेरणादायक रहा । बारहवीं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका देश भक्ति गीत आदि की प्रस्तुति शानदार रही । मुख्य अतिथि पंचायत इंटर कॉलेज बोदरवार के पूर्व प्रवक्ता रामनरेश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा भविष्य सवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है । विदाई एक सतत प्रक्रिया है जो निरंतर जीवन में लगा रहता है । विशिष्ट अतिथि श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम गोरखपुरी ने अपने उद्बोधन में कहा शिक्षा ही सुसंस्कृत समाज का निर्माण करता है । शिक्षा के बिना कोई व्यक्ति पशु के समान है । बच्चे देश के भविष्य है । इनको संवारने की जरूरत है । मेधावी बच्चों की पैसे के अभाव में पढ़ाई रूकती है तो मैं रुकने नहीं दूंगा।आज मै अल्फा कोचिंग सेंटर को आश्वस्त करता हूं। सारा खर्च की जिम्मेदारी मेरी रहगी । अल्फा कोचिंग सेण्टर के डायरेक्टर मेराज अहमद ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद पांडेय ने किया । इस दौरान मंतार अली, विपिन कुमार अग्रवाल,हरिप्रसाद चौधरी, डॉक्टर राम आशीष ,राकेश मद्धेशिया, प्रमोद निषाद ,नीरज कन्नौजिया राजू प्रसाद , दिलीप शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!