भारत भारी मेले में लगाए गए पुलिस कर्मियों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

भारतभारी। मेला नियंत्रण कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “भारतभारी मेला के दृष्टिगत अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबन्ध में बैठक की डुमरियागंज -मंगलवार को डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में “भारतभारी मेला के दृष्टिगत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मेला नियंत्रण कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण तथा आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई । अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोकने हेतु सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए । इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ओर क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।




