विशेष सचिव ने किया पारा नानकार, कपिया मिश्र में हर घर जल योजना का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। विशेष सचिव, व्यवसायिक शिक्षा/नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 के साथ हर घर जल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पारा नानकार, कपिया मिश्र विकास खण्ड नौगढ़ एवं सोनौरा विकास खण्ड जोगिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हर घर जल योजना के ग्राम पंचायत पारा नानकार, कपिया मिश्र एवं सोनौरा को देखा गया। विशेष सचिव, व्यवसायिक शिक्षा/नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत सभी घरों में पानी हेतु कनेक्शन हो जाना चाहिए। पाइप डालने हेतु जो सड़क खोदी गयी है उसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात गांव का भ्रूमण किया गया। भ्रमण के दौराना पाया गया कि कही-कही सड़क टूटी हुई पायी गयी। विशेष सचिव, व्यवसायिक शिक्षा/नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने कार्यदायी संस्था कार्यदायी संस्था मेघा इंजीनियारिंग को सड़क ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कनेक्शन में जो कमी हैै उसे भी ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।




