उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बहराइच : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर को सभी स्वास्थ्य योजनाओं में मिला प्रथम स्थान
जिलाधिकारी बहराइच द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक तेजवापुर को दी गई बधाई

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजना की समीक्षा के दौरान खराब इण्डीडीकेटर पर सम्बंधित ब्लॉको को चेतावनी दी गई तथा इस समीक्षा बैठक में तेजवापुर को सभी स्वास्थ्य योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ द्य तेजवापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री को जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बधाई दी गयी और इसी प्रकार बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शैलेंद्र सिंह डब्लू0एच0ओ0, एस0एम0ओ0 डॉ विपिन लखारे जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह समस्त बी पी एम, बी सी पी एम, बी0ए0एम0 आदि लोग उपस्थित रहे।




