गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की मौत,शोक की लहर

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के करनैलगंज क्षेत्र में बीते दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधिवक्ता पंकज सिंह की मौत हो गई।तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ककरहा (बलमत्थर) निवासी अधिवक्ता पंकज सिंह बीते दिन तहसील से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाण्डेचौरा गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता पंकज सिंह के आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और अधिवक्ता साथी अस्पताल पहुंच गए। उनके निधन की खबर से कर्नलगंज तहसील परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं व तहसील कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है। साथ ही प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!