गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

महीने से खुदी पड़ी सड़क, पत्थरों पर चलने को मजबूर ग्रामीण—पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही के आरोप

बहराइच। जनपद बहराइच में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही सड़क पिछले दो महीनों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। ठेकेदार द्वारा सड़क को खोदकर उस पर पत्थर डाल दिए गए हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है, जिससे हजारों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बेगमपुर से भगवानपुर माफी होते हुए दामोदरजोत तक की सड़क पूरी तरह खुदी पड़ी है। लोग मजबूरी में उबड़-खाबड़ पत्थरों पर चलने को विवश हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। कई बार पत्थरों से ठोकर लगने पर बच्चों के पैरों में चोट तक आ जाती है और खून निकलने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के लिए यह मार्ग खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और योगी सरकार से सड़क बनवाने की मांग करेंगे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!