गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

यूपी बोर्डः स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक कर सकते हैं आवेदन, प्रति विषय 500 रुपये शुल्क

सिद्धार्थनगर।माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अब स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र-छात्राएं 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर शुल्क की रसीद के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। साथ ही निर्धारित शुल्क दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रखा गया है।अधिकारियों ने बताया कि 17 मई के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!