गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती के स्थापना दिवस पर दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव का शानदार आगाज

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। मंगलवार को तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। राज्य स्तरीय बालक बालिका खो खो, हैंडबॉल, कबड्डी के खिलाड़ियों ने जीतने के लिए पूरे जोश के साथ खूब पसीना बहाया। अमर बलिदानी सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित वशिष्ठ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि वशिष्ठ महोत्सव मनाया जाना गौरव की बात है। इन्होंने आयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। कार्यकम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश के 51 जनपदों से 80 टीमें राज्य खो खो प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। बस्ती जनपद के हैंडबॉल, वालीबाल और कबड्डी से 35 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच में खो खो बालिका वर्ग में वाराणसी और श्रावस्ती के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी 08 – 01 से विजेता रही। इसी संवर्ग में दूसरा मैच गोरखपुर ने देवरिया को 05 ऋ 04 से हराकर विजेता बनी। बालक संवर्ग में पहला मैच जौनपुर और अमरोहा के बीच खेला गया जो रोमांचक मुकाबले में टाई घोषित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक संवर्ग में कप्तानगंज की टीम ने बी आर एस एकेडमी गढ़ा गौतम को 20ऋ 18 के मुकाबले कराकर जीत दर्ज किया। बालिक संवर्ग के दूसरे मैच में बस्ती टाइगर ने कोटवा भरतपुर को हराकर 09- 07 से जीत दर्ज किया। बालिका संवर्ग में बी आर एस एकेडमी ने कप्तानगंज को 18 ,15 से हराकर विजेता बनी। बालिका संवर्ग में हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में स्टेडियम की टीम ने कड़े मुकाबले में बेगम खैर की टीम को 05, 04 से हराया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि महेश शुक्ल ने महर्षि वशिष्ठ के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और द्वीप प्रज्वलित समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। बेगम खैर की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बी आर एस एकेडमी गढह़ा गौतम की बालिकाओं ने द्वीप योगा, ग्रुप योगासन और रिंग डांस प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हाजी मुहम्मद अमीन इण्टर कॉलेज हरैया के विद्यार्थियों ने बैड के साथ मार्च पास्ट कर उत्कृट प्रदर्शन किया । इस अवसर पर प्रभाकर ओझा, राम सिंह, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, रणधीर सिंह, मयंक श्रीवास्तव, मास्टर शिव, विजय श्रीवास्तव, चंद्र मणि श्रीवास्तव, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, मेजर चंद्र शेखर शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!