गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा,मुठभेड़ में एक बदमाश घायल,दो गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से असलहा दिखाकर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी,जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर थाना कर्नलगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बृजेश शुक्ला निवासी कौड़िया बेहड़ा चौबे तथा अमर शुक्ला उर्फ नन्के निवासी पिपरी मांझा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को सदर बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी राजन सोनी सुबह करीब 9 बजे अपनी दुकान जा रहे थे।नारायणपुर मांझा क्रॉसिंग के पास खाटू श्याम मंदिर मोड़ के आगे पुलिया पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें असलहा दिखाकर रोक लिया और बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच टीमों का गठन किया और करीब 75 किलोमीटर के दायरे में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की।तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने बताया कि नारायणपुर माझा क्रॉसिंग के पास सोमवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें बृजेश शुक्ला के पैर में गोली लगी।मौके से उसे व उसके साथी अमर शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया,जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण,5200 नकद, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन, पीड़ित का बैग (जिसमें आधार कार्ड), बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल,एक अवैध तमंचा (315 बोर),एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी रेकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और कर्नलगंज से पहले बहराइच में भी वारदात कर चुके हैं।बृजेश शुक्ला के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है।फिलहाल पुलिस फरार तीसरे बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!