उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग
दो दो जगह एक ही निर्वाचन कार्ड ,राशन कार्ड से लाभ उठाने का आरोप

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। कस्बा के निवासी विनोद कुमार साहनी ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर राधेश्याम पुत्र रामफल सुगही के निवासी पर सरकारी सुविधा दो दो जगह एक ही निर्वाचन कार्ड ,राशन कार्ड से लाभ उठाने का आरोप लगाया है । विनोद कुमार साहनी ने शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम सभा से राधेश्याम किसान सम्मान निधि,अंतोदय राशन कार्ड,मनरेगा जॉब कार्ड वोटर लिस्ट से सरकारी लाभ उठा रहे है वही नगर पंचायत उसका बाजार में शिवाजी नगर वार्ड नंबर 09 उसकी से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का भी लाभ ले रहे है। विनोद ने आधार कार्ड भी फर्जी बताया है। जिलाधिकारी से शिकायत पत्र देकर जांचकर उचित कार्रवाई की मांग की है।




