शिक्षा जागरूकता की अलख जगाने को लेकर बीएसए ने दिखाई हरी झंडी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। ब्लाक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्हिया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर परिसर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शैलेश कुमार, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान जफर आलम, अबरार अली तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अतीउल्लाह एवं राम किशुन गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बैज व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुस्तक, कॉपी, पेंसिल, कटर और रबर वितरित किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। वहीं ग्राम प्रधान जफर आलम ने भी शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन का उदाहरण देते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों को पूरी निष्ठा से शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, ग्राम प्रधान जफर आलम, अबरार अली बीईओ संजय कुमार, जिला समन्वयक अमित कुमार शुक्ला,एआरपी आनंद कुमार,प्रवीण यादव, रॉबिन, मोहम्मद नैय्यर सिद्दीकी, दिनेश कुमार,प्रधानाध्यापक अतीउल्लाह, रामकिशन गुप्ता,शिक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता बालचंद, घनश्याम शुक्ला,अर्पित पटेल,अमित श्रीवास्तव, विजय बहादुर, रीता देवी, आलोक मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




