जनविरोधी पुलिस इंस्पेक्टर को निलंबित करने की पुरजोर मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। भूदान आन्दोलन के प्रणेता संत विनोबा भावे की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय बहराइच में नमन करने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सत्याग्रह स्थल पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पुलिस इंस्पेक्टर रानीपुर के जनविरोधी कुकृत्यों के खिलाफ हाथ में चूड़ियां लेकर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए उक्त भ्रष्ट एवं जनविरोधी पुलिस इंस्पेक्टर को निलंबित करने की पुरजोर मांग की गई तत्पश्चात कांग्रेस जन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कूच करने के आगे बढे जिस पर पुलिस प्रशासन और कांग्रेस जनों के बीच घंटो धक्का-मुक्की तथा तीखी नोंकझोंक होती रही।अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच एस पी सिटी से वार्ता कराई गई जिसके लिए एस पी सिटी ने तीन दिन के अंदर कार्यवाही करने के आश्वासन पर शांत हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर दोषी पुलिस इंस्पेक्टर को निलंबित नही किया गया तो पूरे प्रदेश के कांग्रेस जन बहराइच के सडको पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह रवि श्रीवास्तव धर्मेंद्र चौधरी हमजा शफीक,इन्द्र कुमार यादव जगदीश सिंह इन्दू सिंह लक्ष्मी देवी राजन शर्मा विजय पोरवाल इस्लाम अली अतुल सिंह रैकवार कमर नईम रमाकांत तिवारी, गिरिजा दत्त झा अब्दुल सलाम राम गोपाल वर्मा राहुल आकाश नसीम इदरीसी राम नरेश यादव शेख जकरिया शेखू हुमायूं,हलीम वशीर अंसारी शाहिद जमील सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया।




