खुले में बिक रही मीट को लेकर व्यापारियों ने की एसडीएम के साथ बैठक
खुले में बिक रहे मांस की दुकानों को लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने की एसडीएम के साथ बैठक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में शोहरतगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम राहुल सिंह के साथ खुले में बिक रहे मीट (मांस) की दुकानों को लेकर बैठक की। मामले की जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अंदर कई जगह खुले में मीट (मांस) बिक रहा है, इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका निरंतर बनी रहती है। साथ ही कहा कि भारत माता चौक के पीछे मस्जिद के पास मीट की कई दुकान लगी है। इसी मार्ग से सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छोटे-छोटे बच्चे आते-आते हैं तथा पास ही में कारण माता मंदिर भी है। उसके अवशेष कौवा, कुत्तों के द्वारा आसपास लेकर गंदगी फैल रही हैं तथा कभी कभार वे कुत्ते बच्चों को काटने के लिए भी दौड़ जाते हैं जिससे परिजन भयभीत है। साथ ही बताया कि पुराने तहसील की तरफ जाने वाले मार्ग पर कई दुकानें रोड पर खुलेआम मीट बेच रही हैं और वहीं सटे एक मंदिर भी है। चेयरमैन प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रवि अग्रवाल ने व्यापारियों के हित को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात कहीं। इसके साथ ही व्यापार मण्डल संरक्षक किशोरी लाल जी ने कस्बे में अस्थाई अतिक्रमण का मुद्दा रखा तो व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों के लिए इमरजेंसी गेट निर्माण करवाने की बात कहीं। मामले की सुनवाई को लिकर एसडीएम राहुल सिंह ने बताया कि मीट की दुकानों के लिए मीट मंडी नगर पंचायत द्वारा बनवाया जा रहा है। दो सप्ताह के अंदर मीट व्यवसाईयों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही तहसील एवं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से लगाए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया जाएगा यदि फिर भी उनके द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता है तो तहसील प्रशासन उनसे सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। इसके साथ उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑक्सीजन प्लांट, फायर स्टेशन निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर विभागीय पत्राचार करने की बात कही। विदित हो शोहरतगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष व्यापारी हितों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी, जिस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही हेतु शोहरतगढ़ एसडीएम को निर्देशित किया गया था। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर के रामसेवक गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, कौशल कुमार उमर, रविकांत उर्फ रिक्की अग्रहरि, राजेंद्र कुमार कादू, रूपेश वर्मा, बृजबिहारी मिश्रा, रविंद्र कुमार बबलू, श्रवण कुमार पटवा, प्रशांत मिश्रा, महेश कसौधन, सभासद दिनेश कुमार सभासद प्रतिनिधि शिवरतन कन्नौजिया, सभासद प्रतिनिधि मोनू कुमार, सर्वेश कुमार खेतान, राजू बाबा, सुरेश कसौधन, नेपाल शिक्षा प्रबंधक मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।




