गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बरघाट मंदिर परिसर में सनातन उद्घोष कथा को लेकर जोरों पर तैयारियां, 14 से 22 फरवरी तक चलेगा आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। बढ़नीचाफा नगर पंचायत स्थित बरघाट मंदिर परिसर में प्रस्तावित सनातन उद्घोष कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इस भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कथा का शुभारंभ 14 फरवरी से होगा, जो 22 फरवरी तक चलेगा। इस सनातन उद्घोष कथा में मध्यप्रदेश से पधार रहीं प्रसिद्ध कथावाचिका पूज्य साध्वी सरस्वती जी श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों का गूढ़ संदेश देंगी। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर पंचायत चेयरमैन धर्मराज वर्मा एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष रामप्रमोद यादव के नेतृत्व में कथा स्थल पर भव्य पंडाल निर्माण, आकर्षक सजावट, उच्च गुणवत्ता की ध्वनि व प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की सुचारू व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जा रही हैं। सनातन उद्घोष कथा के माध्यम से सनातन धर्म की महत्ता, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कथा आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करें। वही मंगलवार को कथा के शुभारंभ अवसर पर 14 फरवरी दिन शनिवार को निकलने वाली दिव्य कलश शोभायात्रा की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। नगर पंचायत चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के साथ शोभायात्रा के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया तथा साउपुरा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम और कलश शोभायात्रा को लेकर नगरवासियों, माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। अनुमान है कि कलश यात्रा में डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु कलश लेकर शामिल होंगे और कथा स्थल पर कलश स्थापना करेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि 14 फरवरी, शनिवार को सुबह 9 बजे, हिंदू शक्ति स्थल श्री दुर्गा मंदिर बरघाट से साउपुरा घाट तक निकलने वाली दिव्य कलश शोभायात्रा में सपरिवार सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!