महिला थाना ने 10 जोड़ों के मध्य सुलह समझौता कराकर परिवारों को बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केन्द्र/नई किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 13 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें परामर्श के बाद 10 पत्रावली का सफल निस्तारण कर, 10 परिवारों को बिखरने से बचाया गया व 03 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। 10 परिवार को बिखरने से बचाने में भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, काउंसलिंग टीम में उप निरीक्षक राम नारायन शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल प्रियंवदा सिंह, महिला कांस्टेबल संगीता गौतम, महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं निस्तारित पत्रावली में हसबुननिशा शाह पत्नी अमीर निवासी पगार थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर, रीमा पत्नी सुनील कुमार निवासी थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर, गायत्री पत्नी महेंद्र निवासी मौचारी थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर, किरण पत्नी प्रभाकर निवासी इंदिरा नगर थाना व जनपद सिद्धार्थनगर, रेखा पत्नी दुर्गेश निवासी जनिया जोत थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, राजीदा खातून पत्नी आशिक अली निवासी खान कोट थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर, मंजुलिका पत्नी पंकज निवासी महुआ थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, मंजू पत्नी अशोक निवासी निवासी महुई नानकर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर, आसमा पत्नी सलमान शकील निवासी मोहना जोत थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर और वन्दना यादव पत्नी राहुल निवासी परसा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर थी।




