गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढने की है जरूरत – प्रधानाचार्य

दैनिक बुद्ध का संदेश
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बांसी अन्तर्गत चेतिया चौराहे के बगल स्थित जनता इन्टर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को 10वीं एवं 12वीं के बच्चों को विदाई दी गई। वहीं 9वीं और 11वीं के बच्चों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अध्यापक जगन्नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ना चाहिए। चेतिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह सभी छात्र-छात्राओं को आगे के भविष्य के लिए तैयार करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढने की जरूरत है। युवाओं की बेहतरी के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है और इसका लाभ भी युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने की सलाह दी। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, विदाई गीत, हास्य एकांकी, शिव ताण्डव जैसे सांस्कतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन सहित विद्यालय के शिक्षक प्रवक्ता लाल चन्द , कुमारी विभा, मुकेश श्रीवास्तव, विष्णु नाथ लाल, चन्द्रभान मौर्य, कमलेश मौर्य, कृष्ण मुरारी यादव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, कौशल कुमार, इमरान खान, आशीष श्रीवास्तव एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिथुन, सुरेश, कौशल मिश्रा, दीपक, सन्तोष आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!