जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में बुधवार को अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम उपकृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने किसानो से कहा कि आप लोगों की जो भी शिकायते हैं, उसे लिखित में दें। जिससे समस्याओं का निस्तारण कराया जा सकें। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्देश दिया कि किसानो द्वारा की जा रही मांग को समय से पूर्ण करायें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारीगण किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण करायें। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करायें। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि किसान दिवस में सभी अधिकारी उपस्थित रहना चाहिए। उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक में आये हुए समस्त अधिकारीगण व सम्मानित कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक राजेश कुमार जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद अन्य अधिकारीगण तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




