सीएमओ ने सीएचसी पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया

बलरामपुर। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपेड़वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनूप कुमार पाण्डेय बी एच डब्लू, मोहित कन्नौजिया बी एच डब्लू, रियासत अली एल ए, व्रतदेव मिश्रा एनएमएस, विनोद कुमार शुक्ला एल टी, पीयूष कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, डॉ संगीता पाण्डेय , अर्जुन कुमार स्वीपर , दीपक कुमार सैनी स्टाफ नर्स, पूर्णिमा स्टाफ नर्स, अलका सिंह स्टाफ नर्स, पिंटू चौरसिया स्टाफ नर्स, डॉ संतोष कुमार, अखिलेश कुमार ओ टी टेक्नीशियन अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का वेतन रोकने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा डॉ विजय कुमार को निर्देशित किया।निरीक्षण के समय 204 ओपीडी देखा गया था तथा सीएचसी पर 01 गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया गया था। भर्ती मरीजों की संख्या 03 थी, पैथालॉजी जांच की संख्या 29 थी। चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई असंतोषजनक पाया गया था। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात मौर्या, चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा के स्टाफ उपस्थित रहे।




