गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर विरजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने के उददेश्य से बुधवार प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकार जनपद न्यायालय सिद्घार्थनगर के प्रांगण से रवाना किया गया। ज्ञातव्य हो कि दीवानी न्यायालय परिसर सिद्घार्थनगर तथा वाहय न्यायालय बांसी व डुमरियागंज, कलेक्ट्रेट भवन, न्यायालय सहायक श्रमायुक्त तथा जनपद की समस्त तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उददेश्य से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा यह प्रचार वाहन हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।इस मौके पर शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि दीवानी न्यायालय परिसर सिद्घार्थनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण करने के साथ बैंक अधिकारियों के सहयोग से बैंक ऋण वसूली के प्रिलिटीगेशन मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। राजस्व एवं चकबन्दी वादों का निस्तारण सम्बन्धित न्यायालयों में राजस्व अधिकारियों के द्वारा किया जायेगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील है कि यदि किसी भी लम्बित वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराना चाहते है तो वे सम्बन्धित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर के कार्यालय से सम्पर्क कर अपने वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!