जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पाइप का पीयजल योजना का हुआ शुभारंभ

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती।विकासखंड इकौना के ग्राम बेलकर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पाइप पेयजल योजना का भव्य जलार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और विधिवत फीता काटकर योजना का शुभारंभ किया।इस अवसर पर योजना से लाभान्वित परिवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। अब ग्राम बेलकर के घर-घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से ग्रामवासियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा महिलाओं और बच्चों को पानी लाने में लगने वाले समय और श्रम की बचत होगी। इससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन एक-दूसरे के पूरक हैं। वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।ग्रामीणों ने योजना के लिए सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




