उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर
कक्षा 1 से लेकर आठ तक के सभी विद्यालय 12.30 बजे तक होंगे संचालित: जिलाधिकारी

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार भीषण गर्मी, लू एवं प्रतिदिन तापमान में वृद्धि होने के कारण छात्रहित को देखते हुए जनपद में संचालन कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के समस्त परिषदीय विद्यालय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय दिनांक 23.04.2025 से अग्रिम आदेश तक प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों को उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।




