गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

शमशान भूमि पर से नही हट सका अतिक्रमण, ग्रामीण देखते रहे अधिकारियों के आने की राह

बहराइच। कैसरगंज थाना अंतर्गत बरखुरद्वारापुर गांव में शमशान की भूमि पर आज अतिक्रमण हटाया जाना था ; लेकिन अधिकारियों के ना आने से व नोटिस बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों को निराश होना पड़ा। खबर के मुताबिक बरखुरद्वारापुर जो तहसील मुख्यालय से बिल्कुल सटा हुआ है और लखनऊ बहराइच मुख्य राजमार्ग पर स्थित है ; इस गांव में शमशान की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण करके अपने पक्के घरों का निर्माण कर लिया है ; जिससे ग्रामीणों को दाह संस्कार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। काफी समय पहले यहां के ग्रामीणों ने तहसील के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर अवैध रूप से बने घरों को हटाए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने इसकी जांच तहसीलदार को सौंप थी। संबंधित लेखपाल ने जांच करके बताया कि ग्रामीणों का आरोप सही है, इसमें कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया है। तहसीलदार ने जिन लोगों को बेदखली का आदेश दिया था। नोटिस देने के बावजूद भी उन लोगों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया ; जिस पर आज उपजिलाधिकारी ने पुलिस फोर्स के साथ यहां पहुंच कर यहां पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया था। ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित होकर अधिकारियों के आने की राह देख रहे थे, लेकिन यहां कोई नहीं पहुंचा। जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल ने दूरभाष पर बताया कि होली के त्यौहार के कारण पुलिस फोर्स नहीं मिल पाई है ; जिससे आज अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। अब इस पर होली के बाद कार्रवाई की जाएगी। आखिर प्रशासन कार्रवाई करना चाहता है अथवा नहीं। वह अपने दायित्व के निर्वहन के प्रति लापरवाही का ठीकरा पुलिस फोर्स ना मिलने पर फोड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कुछ ऊंच नीच हो गई तो सारे प्रकरण की जिम्मेदारी स्थानीय राजस्व प्रशासन की होगी। क्योंकि स्थानीय तहसील प्रशासन उक्त मामले को लेकर बहुत ही उदासीन है। सबसे अहम बात है कि इस मामले को लेकर कभी भी हिंदू मुस्लिम की फीलिंग भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!