गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नवागत बीइओ संजय कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण, बीइओ सन्तोष शुक्ला की हुई विदाई

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ में दो वर्षों से कार्यरत रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार शुक्ला को शिक्षकों ने विदाई दी। उनका स्थानान्तरण शोहरतगढ़ से ब्लॉक लोटन के लिये हुआ है। जबकि शोहरतगढ़ में डुमरियागंज से आये खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। बीआरसी शोहरतगढ़ सभागार में आयोजित विदाई समारोह में शिक्षकों व बीआरसी कर्मियों ने स्थानान्तरित हुए बीईओ सन्तोष शुक्ला को फूल-माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर विदा किया। साथ ही शिक्षकों व बीआरसी कर्मियों ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार का सभी ने फूलों की माला पहनाकर व बूके भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। बीआरसी कार्यालय के कर्मचारियों व शिक्षकों ने स्थानान्तरित हुए बीइओ के कुशल मार्गदर्शन, उत्कृष्ट कार्य व्यवहार एवं बच्चों तथा विद्यालयों के विकास के प्रति समर्पण भाव व सहयोग के लिये सराहना किया। बीइओ सन्तोष कुमार शुक्ला ने बीते ब्लॉक क्षेत्र में गुजारे दो वर्षों में विद्यालय विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सृजन में विकास क्षेत्र के शिक्षकों के द्वारा एक मजबूत टीम के रूप में सहयोग हेतु सभी के प्रति आभार प्रकट किया। नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि विकास क्षेत्र के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व बीआरसी कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित पर विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल सृजित करने और विभागीय कार्यों के ससमय पूर्ण करने प्रयास होगा। इस दौरान पूर्व एआरपी मनोज यादव, मुश्तन शेरुल्लाह, प्रमोद चौधरी, तुलसीराम, आनन्द प्रकाश, अम्ब्रीस श्रीवास्तव, मनोज यादव, प्रमोद चौधरी, आनन्द चौधरी, पृथ्वीपाल भारती, अरुण कुमार, सन्तोष कुमार, आशिक राजा खान, पप्पू सिंह, राकेश राज, परमात्मा प्रसाद, शिवनाथ प्रजापति, जीत बहादुर चौधरी, शिवसरन, विनोद कुमार, रविन्द्र गौड़, मनीराम, मनीष यादव, विनोद तिवारी, रामानन्द पाण्डेय, कृष्ण गोविन्द चौधरी आदि शिक्षक मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!