गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

दो दिन से लापता महिला का गन्ने के खेत में हाथ-पाँव बंधा मिला शव जाँच में जुटी स्थानीय पुलिस

बलरामपुर। जिले के थाना हरैय्या क्षेत्र के ग्राम पंचायत लंम्बीकोहल के मजरा बनकट्टी निवासी कमला देवी पत्नी जय पत्तर का शव शनिवार सुबह गन्ने के खेत से हाथ पैर बंधा बरामद हुआ है। बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई कमला देवी की खोजबीन पुलिस व ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी।परिजनों के अनुसार, कमला देवी बुधवार शाम लगभग 6रू30 बजे पास के गांव में कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। देर रात तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना हरैया थाने को दी। खोज के दौरान घटनास्थल के पास से 10 रुपये का सिक्का और एक छोटा मोबाइल फोन मिला।शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले तो गन्ने के खेत की ओर से आ रही तेज बदबू से सतर्क हुए। पास जाकर देखने पर एक महिला का शव मिला, जिसके हाथ-पाँव बंधे थे। पहचान करने पर शव कमला देवी का निकला। शव उनके घर से लगभग 150 मीटर दूर दक्षिण-पूर्व दिशा में पाया गया। परिजनों ने हत्या का शंका जताते हुए बताया कि जिस खेत में शव मिला है उस खेत में हम लोग उस बुधवार को काफी खोजबीन किए थे परंतु कुछ नहीं मिला था। जिससे साफ है की हत्या करके शव को बढ़ाया गया है। यह बात मैं नहीं परिजन खुद कह रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे व क्षेत्राधिकारी सदर ज्योति श्री फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचती हैं उन्होंने घटना का जायजा लिया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!