उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुलिस ने एक नफर वारन्टी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश तथा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी मंयक द्विवेदी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र वाद संख्या 1333/2005 धारा 467,468,471,419,420, 120बी आईपीसी से सम्बन्धित वारन्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारन्टी राधेश्याम पुत्र धनराज निवासी ग्राम लमुही थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामाज्ञा प्रसाद व कांस्टेबल अरविन्द कुमार मौजूद रहें।




