भाजपा ने मनाया संविधान गौरव अभियान,

बलरामपुर। भाजपाइयों की ओर से मनाया जा रहे संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम सभा रतनपुर में कार्यशाला आयोजित की गई। इस क्रम में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में लोगों को सामाजिक समरत्ता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज में सभी लोगों को एक समान रहने का अधिकार दिया है। संविधान का निर्माण करके बाबा साहब ने लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। कहाकि भाजपा की सरकार ने बाबा साहब को सम्मान देने का कार्य किया है। पीएम मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। जबकि अन्य सरकारों ने बाबा साहब को कोई सम्मान नहीं दिया है। पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू एवं जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से संविधान गौरव अभियान मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सभी लोगों को बाबा साहब के संविधान के बारे में अवगत कराया जा रहा है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सदैव देश हित के लिए कार्य किया है जिसको कभी बुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर चेतराम सोनकर सुरेश त्रिपाठी राकेश गुप्ता दिनेश पांडे एल डीबी अध्यक्ष घनश्याम तिवारी अपूर्व प्रताप सिंह आकाश पांडे संदीप उपाध्याय प्रधान रतनपुर रमेश सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




