मिश्रौलिया पुलिस ने अपहरण के आरोपी 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेन्दु सिंह के कुशल निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 113/2025 धारा 87 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को गोनरा मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त मैराज पुत्र निजामुद्दीन निवासी चेचराक बुजुर्ग थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामदरश यादव व कांस्टेबल विद्यासागर यादव मौजूद रहें।




