सेवा ही संगठन के ध्येय पथ पर अग्रसर: जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के 46वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार भा.ज.पा जिला कार्यालय सिद्धार्थनगर में लगी पार्टी की विकास यात्रा से संबंधित प्रेरणादायक प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन कर उन सभी महान विभूतियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी के महान विभूतियों में अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इसे राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर पहुँचाया है। यह प्रदर्शनी भाजपा की गौरवशाली यात्रा, सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है। भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा है, जो राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जैसे मूल्यों पर आधारित है। कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और देशभक्ति ने ही भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है।



