गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरकारी गोदामों से मिले घटिया बीज की जांच शुरू, किसानों की शिकायत पर डीएम ने गठित की टीम

इटवा/सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के किसानों की शिकायत पर सरकारी गोदामों से मिले सांभा धान के घटिया बीज की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम टिकुइया गांव पहुंची और खेतों में जाकर फसल की वास्तविक स्थिति का स्थलीय परीक्षण किया। टीम में एसडीएम इटवा कुणाल, डीडीओ सतीश कुमार और उप कृषि निदेशक राजेश कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान किसानों ने टीम के समक्ष बताया कि सांभा मसूरी धान सामान्यतः 135 से 140 दिनों में पकता है, लेकिन उन्हें मिले बीज से मात्र 25 दिन में ही बाली निकल आई। किसानों ने यह भी कहा कि इस धान में सांभा मसूरी जैसी मिठास और स्वाद भी नहीं है। जांच टीम ने खेतों से नमूने लेकर परीक्षण कराने की बात कही और पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने का आश्वासन दिया। किसानों की शिकायत पर प्रशासन की इस कार्रवाई से अब बीज की गुणवत्ता और उसकी सप्लाई पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!