उत्तर प्रदेशबस्ती
जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण

बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल का बैरक, अस्पताल,मेस आदि का निरीक्षण किया गया। कैदियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया गया एवं वहां मौजूद सभी जेल कर्मियों को सख्त हिदायत भी दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन सही तरीके किया जाए। और किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाये जाने के सम्बन्ध में हिदायत दी गयी। निरीक्षण के दौरान पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।



