गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशलखीमपुर

ओवरहाइट, ओवरवेट गन्ना परिवहन पर कसेगा शिकंजा, लगेगी लगाम, डीएम-एसपी ने की बैठक, बनी रणनीति

लखीमपुर खीरी। जिले में ओवरहाइट, ओवरवेट गन्ना परिवहन पर शिकंजा कसने को प्रशासन ने कमर कस ली। गन्ना परिवहन में ओवर हाइट, ओवरवेट पर पूर्णतया अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने कलेक्ट्रेट में संबंधित जिम्मेदार अफसरो संग जरूरी बैठक कर रणनीति तय की और कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम-एसपी ने चीनी मिलवार कुल 09 टीमें गठित की, जो चीनी मिलों के गेट पर तैनात रहकर ओवरहाइट और ओवरवेट ट्रकों की जांच करेगी, दोषी पाए जाने पर संबंधित वाहनों को सीज करने और जुर्माना लगाने की कार्यवाही करेगी। इन टीमों में परिवहन, पुलिस और गन्ना महकमें के जिम्मेदार अफसर शामिल रहेंगे। बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक चीनी मिल को अपने और ट्रांसपोर्टर की ओर से यह अंडरटेकिंग देनी होगी कि ओवरहाइट और ओवरलोड गन्ना पकड़े जाने पर चीनी मिल के अध्याशी जिम्मेदार होंगे, जिस पर विधिक कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!