सहयोगात्मक पर्यवेक्षक में टीकाकरण पर दिया गया बल

डुमरियागंज। जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर के आदेश पर नियमित टीकाकरण सत्र में लक्ष्मण नगर डुमरियागंज पर सीडीपीओ निर्भय सिंह द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षक कियागया। इस मौके पर सीडीपीओ ने बताया कि बच्चों की वजन मशीन गर्भवती की मां को मापने वजन मशीन एवं समस्त लॉजिस्टिक्स उपलब्ध है सभी का टीकाकरण करने पर बल दिया गया। सीडीपीओ द्वारा इन्फैंटोमीटर स्टूडियो मीटर गुणवत्ता देखी गई। साथ ही दो गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम भी किया गया। सहयोगात्मक पयवेक्षण में बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर ने बताया की टीकाकरण अभियान निरंतर चल रहा है इस अभियान में नियमित टीकाकरण में सभी लोग सहयोग करें। जो परिवार टीकाकरण अभियान से उदासीन है ऐसे परिवारों को समझने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बीमारियों से बचने के लिए साफ सफाई आवश्यक है स्वच्छता अभियान के तहत गांव स्तर पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर एएनएम सुनैना, आशा गंगा देवी, फूलमती, आंगनवाड़ी तस्लीम फातिमा, गीता, कुसुम, पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


