गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

जादूगर के हैरतअंगेज कारनामों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

सिसवा नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया शो का शुभारंभ

महराजगंज। महाराजगंज सिसवा कस्बे के कमानी धर्मशाला में शनिवार को जादूगर देवा के हैरतअंगेज जादू शो का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगरपालिका सिसवा के चेयरमैन प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि जादू केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है।जादूगर देवा, जिनका वास्तविक नाम राकेश कुमार शुक्ला है, ने अपनी मायावी कला और हाथ की सफाई से दर्शकों को मोहित कर दिया। उनके अद्भुत करतबों में लड़की को हवा में तैराना, खाली बॉक्स से गुलदस्तों की झड़ी निकालना और बंद संदूक में पुरुष को महिला में बदल देना शामिल था। वहीं, ताबूत में खड़ी महिला को तीन हिस्सों में बांटने का करतब देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।
मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश
जादूगर देवा ने अपने शो में केवल मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया। उन्होंने तिरंगा दिखाकर देशभक्ति की भावना जगाई और नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, दहेज उन्मूलन तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दों पर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी जादूगरी सिर्फ कला है, अंधविश्वास फैलाना नहीं। यदि उनके प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है तो यही उनकी सबसे बड़ी सफलता होगी। जादूगर देवा का यह शो मनोरंजन और शिक्षा का अनूठा संगम बनकर दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!