गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नव प्रशिक्षित पुलिस उपाधीक्षक राज सिंह को स्टार व बैज लगाकर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

बहराइच। पुलिस उपाधीक्षक राज सिंह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से अपना अकादमिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात जनपद बहराइच में व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु दिनांक 03.09.2024 को आगमन हुआ था। अपने व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं में नियुक्त रहते हुए प्रशासनिक कार्यों की व्यावहारिक समझ विकसित की तथा साथ ही जनपद के थाना दरगाह शरीफ में स्वतंत्र प्रभार में अपनी सेवा प्रदान करते हुए, महाकुम्भ के दौरान, ड्यूटी में विभिन्न चुनौतियों का सामना कर कुशलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। जनपद बहराइच में ही व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पुलिस उपाधीक्षक राज सिंह को बहराइच जनपद में ही नियुक्ति मिली ; जिसके बाद आज दिनांक 07.03.2025 को पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा द्वारा उन्हें स्टार व बैज लगाकर उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनसे ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जनसेवा में तत्पर रहने की अपेक्षा गयी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!