उत्तर प्रदेशबहराइच
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

पयागपुर। बहराइच जिले के पयागपुर थाना अंतर्गत तुलसीराम पुरवा दाखिला सोहरियावा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने बाग में लगे पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दिया। जब इसकी सूचना चिक मदत् पुत्र दिकम दत्त गोस्वामी निवासी तुलसीराम पुरवा दा0 सोहरियावा थाना पयागपुर जनपद बहराइच द्वारा थाने पर सूचना दिया गया कि मेरा बेटा गौरीशंकर उम्र करीब 30 वर्ष बाग प्राराग दत्त में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर फील्ड यूनिट को बुलाकर शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज बहराइच जिला चिकित्सालय मर्चरी हाउस भेज दिया।




