गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

बांसी : धारदार हथियार से महिला की हत्या जांच में जुटी पुलिस

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। खेसरहा थानान्तर्गत कुर्थिया चौकी क्षेत्र के कठमोरवा गाँव में रविवार सुबह 65 वर्षीय एक विधवा महिला का धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खेसरहा रवीन्द्र सिंह के अलावा एसओजी टीम, फारेसिंक टीम व एडिशनल एसपी सिद्धार्थ के साथ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम हेतु भेज दिया। एसओजी टीम मामले के खुलासे के लिए पूंछताछ में जुटी है। मृतका अनारकली पत्नी हरिलाल अपने छोटे लडके 28 वर्षीय राम चयन के साथ गाँव में रहती थीं। उनका बडा लडका 40 वर्षीय गोपाल परिवार सहित कहीं बाहर रहता है। तीन शादीशुदा लडकियां अपने- अपने घर रहती हैं। बताया जाता है कि शनिवार को राम चयन घर पर नहीं था। वह अपनी पत्नी का इलाज करवाने कहीं गया था और रात में कहीं रिश्तेदारी में रुक गया था।

पडोसी से घटना की सूचना मिलने पर वह घर आया। घटना का कारण समझ में नहीं आ रहा है। एसओजी टीम राम चयन से सघन पुछताछ कर रही है। घटना की सूचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग भी अपने अपने नजरिये से हत्या के कारण का अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि कारण सभी की समझ से परे है। घटना की सूचना से पुलिस को थोड़ा बिलम्ब से मिली। बताते हैं कि घटना की जानकारी सर्व प्रथम पडोसी महेंद्र को हुई। पडोसी के घर से शोरगुल की आवाज सुनकर महेंद्र जाग गया था। जिज्ञासा वश वह राम चयन के घर पहुंचा तो वहां की स्थिति देखकर सन्न रह गया और पडोसियों को जानकारी दिया। रविवार की सुबह तक पूरा गाँव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। उपनिरीक्षक दिवाकर सहित बडी़ संख्या में पुलिस बल गाँव में कैंप कर रहे हैं। अंतिम संस्कार हेतु रिश्तेदारों व ग्रामीणों को पीएम के उपरांत शव मिलने का इंतजार है। अचानक हुई इस वारदात से हर कोई हैरान है। बताया जाता है कि परिवार का किसी से कोई झगड़ा भी नहीं नहीं है।फिर भी धारदार हथियार से की गई महिला की हत्या अकारण तो नहीं है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह फुल ऐक्शन में हैं। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की कई टीमें अलग अलग ढंग काम में जुटीं हैं। लोगों को भी वारदात के खुलासे का इंतजार है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने जानकारी दिया कि पंचनामा के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया गया। घटना के अनावरण हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button