अभिनव श्रीवास्तव बने क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

बस्ती। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 गोरखपुर क्षेत्र का वार्षिक चुनाव अरविंद कुमार सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी क्षेत्र एवं डीपी सिंह क्षेत्रीय मंत्री रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर महेश कुमार राय व बस्ती डिपो के कर्मचारी अभिनव श्रीवास्तव को क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा क्षेत्रीय मंत्री के पद पर विनोद तिवारी एवं प्रांतीय प्रतिनिधि के पद पर अजय कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। संरक्षक तिलक राम दूबे संरक्षक, मंडलीय अध्यक्ष जय प्रकाश दूबे ने संबोधित किया। क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसमें मैं एकदम खरा उतरूंगा मैं आपकी आवाज़ बनूँगा, और आपने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए मैं आपका जितना भी धन्यवाद करूँ कम है मैं वादा करता हूँ कि मैं इसे और ऊँचाइयों तक ले जाऊँगा और जो कुछ मैंने करने का सोचा है, उसे पूरा करूँगा। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र शुक्ला, कन्हैया सिंह, मनन सिंह, धर्मेन्द्र कुशवाहा, मनोज कुमार, विश्वम्भर नाथ मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, जय प्रकाश यादव, आशुतोष मिश्रा, मनोज द्विवेदी, मोह आशीष, देवेंद्र शुक्ल, अमित पाल, अरविंद कुमार, ओपी मणि, राम नरेश सिंह, इन्द्रजीत तिवारी व शशिकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




