दबंग की दबंगई बरकरार, पीड़ित पत्रकार को थाने से नहीं मिला न्याय

बहराइच। न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा एक पत्रकार उस वक्त स्तब्ध रह गया जब उसे न केवल थाने से भगा दिया गया, बल्कि एसओ द्वारा खुलेआम विपक्षी गुर्गों का पक्ष लेते हुए धमकाने जैसा बयान दे डाला गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम ठाकुरपुरवा, दा०रोहनी भारी थाना विशेश्वरगंज निवासी एक पत्रकार का जमीन संबंधी मामला न्यायालय एसओसी बहराइच में विचाराधीन है। पीड़ित के अनुसार बीते रविवार को इसी विवादित जमीन को लेकर विपक्षी राजेश मिश्र निवासी सुजानडीह, योगेश तिवारी निवासी महेसरा और संतोष पांडेय निवासी पहुंचकट्टा लगभग 25-30 लोगों के साथ लाठी, डंडा, फरसा से लैस होकर ट्रैक्टर लेकर पीड़ित का खेत जबरन जोतने पहुंच गए। जब पत्रकार ने विरोध किया तो उसे गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया, मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जा रुकवाया। बाद में जब पीड़ित ने थाने में तहरीर दी तो एसओ विशेश्वरगंज ने कहा, “वीडियो लाओ, तभी मुकदमा लिखूंगा। दिनांक 26 जून को जब पीड़ित अपनी बात रखने व न्याय की आस में थाने पहुंचा तो पहले से मौजूद विपक्षियों के सामने एसओ ने साफ कहा दृ ष्कागज मैं नहीं मानता, विपक्षी खेत जोतेंगे और मैं खुद जोतवाऊंगा!ष् इतना कहकर पीड़ित पत्रकार को थाने से भगा दिया गया। पीड़ित ने इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच और जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। उसने कहा कि विपक्षी बेहद दबंग किस्म के लोग हैं और अब उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इस मामले में उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और कानून के नाम पर मजाक न बन सके।




