उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा आज करेगी कार्यशाला

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर होने वाले जिला कार्यशाला के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 12 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर कार्यशाला होना सुनिश्चित हुआ है जिसमे पार्टी के सभी नेतागण,पार्टी पदाधिकारिगण एवं पार्टी कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।उक्त जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय ने दी। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, मंगल चौरसिया, सचिदानंद चौबे, दीपेंद्र चौधरी आदि लोग उपस्थित रहें।



