उसका बाजार पुलिस ने अपहरण के आरोपी 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन द्वारा अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में रकांस्टेबल विवार को थाना उसका बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/25 धारा 137(2),87 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को हाइडिल तिराहा थाना सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रभान पुत्र बनारसी निवासी दैजौली थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार राव, उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप गौड़ व महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह मौजूद रहीं।




