श्रीदत्तगंज खण्ड में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीदत्तगंज खण्ड में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय श्रीदतगंज में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने गणवेश में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल ने की तथा मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक प्रवीण रहे। इस दौरान जिला संघ चालक अभिमन्यु, खण्ड संचालक नवल किशोर रहे। अतिथियों ने भारत माता, डॉ हेडगेवार, माधव राव गोलवलकर के सचित्र पर पुष्प अर्पित कर संघ प्रार्थना व अमृत वचन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक प्रवीण ने अपने संबोधन में कहा कि आरएसएस का निर्माण भारत को केंद्र में रखकर किया गया, देश और समाज की सेवा करते हुए संघ ने विजया दशमी पर 100 वर्ष पूरे किए है। देश भर के विभिन्न खंडों, बस्तियों में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संघ भारत माता की सेवा के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, सेवा भाव और राष्ट्र चेतना को बढ़ावा देना देने के लिए किया गया। संघ के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करते हुए हम इन मूल्यों को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघ विभिन्न समाज कल्याण कार्यक्रमों, जन संपर्क अभियानों, युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों को और व्यापक रूप से लाएगा। उन्होंने कहा कि संघ सौ साल से व्यक्ति निर्माण की सतत प्रक्रिया चला रहा है और देश हित ही इसका मूल उद्देश्य रहा है। इसी लक्ष्य को साकार करने के लिए संघ ने पंचतंत्र सूत्र परिवार संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य पर आधारित जागृति अभियान पूरे देश में प्रारंभ किया है, भारत माता की सेवा के साथ नव चेतना से संघ आगे बढ़ रहा है। यह आयोजन संगठन की अनुशासन, राष्ट्रीय भावना और समाज सेवा की प्रतिबद्धता को उजागर करने के लिए किया गया। स्वयंसेवकों ने चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय से पूर्ण गणवेश में बाजार के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला। संचलन मार्ग के किनारे क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। नारों और भारत माता की जय आदि उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख मनीष, जिला प्रचार प्रमुख मोहनीश, सिद्धार्थ , भानु प्रकाश तिवारी, सदर विधायक पलटूराम, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, जिला कार्यवाह किरीट मणि, खण्ड कार्यवाह अनुराग पाण्डेय, संस्कार भारती महामंत्री राकेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र, सरोज, बीडी जायसवाल, चंदन मिश्रा, सुभाष वर्मा, जितेंद्र सिंह, अंजनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शमिल हुए।




