छात्रों की शानदार उपलब्धि, जिले के टॉप-10 में बनाई जगह

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर/बहराइच। बहराइच जनपद के लिए गर्व की बात है कि आस्था मौर्य और सूर्यांश शुक्ला ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले के टॉप-10 मेधावी छात्रों में अपनी जगह बनाई है। दोनों ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी राम प्रकाश इंटर कॉलेज, सुहेलवा (पयागपुर) के छात्र रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य आसाराम यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। छात्रों ने न केवल बेहतर अंक हासिल किए, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक स्तर काफी ऊंचा है और यहां का अनुशासन पूरे पयागपुर क्षेत्र में उदाहरण माना जाता है। सभी शिक्षक पूरे समर्पण और मनोयोग से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। इस सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।




