उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर डीपीआरओ की गाड़ी से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

धनघटासिद्धार्थनगर । महुली क्षेत्र के नोकता गांव के तिराहे के निकट सिद्धार्थनगर जिले में तैनात डीपीआरओ की निजी स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। सिद्धार्थनगर जिले में तैनात डीपीआरओ पवन कुमार का परिवार होली पर्व पर घर आजमगढ़ गया हुआ था। शनिवार को निजी कार से सिद्धार्थनगर लौट रहा था। जैसे ही कार नाथनगर-धनघटा मार्ग पर नोकता गांव के निकट पहुंची। इसी दौरान गांव के विश्वनाथ पुत्र कन्हैया यादव की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक समेत विश्वनाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बाइक चालक विश्वनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।




